इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। अलसी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करके कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है।
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फाइबर पाया जाता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में अलसी का सेवन करने से शरीर को फायदा होता है।
अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। अगर आप कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए अलसी फायदेमंद हो सकती है।
अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को अलसी का सेवन करना चाहिए। इससे तेजी से वजन कम होने लगता है।
कई बार खानपान में बदलाव के चलते डायबिटीज की समस्या होने लगती है। इससे बचने या कंट्रोल करने के अलसी का सेवन किया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल कम करने में सहायक है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की समस्या बढ़ने लगती है। अलसी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए अलसी बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर अलसी का सेवन कर सकते हैं।
कई बार काम करते समय थकान महसूस होने लगती है। इस थकान को दूर करने के लिए अलसी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ