दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके सेवन से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। इसके साथ ही एनर्जेटिक रहकर पूरा दिन काम कर सकते हैं।
दूध में कैल्शिम, प्रोटीन और विटामिन-ए, डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
दूध में कुछ चीजों को मिलाकर सेवन करने से अन्य फायदे मिलते हैं। दूध में कुछ चीजों को मिलाने से कई बीमारियों से बचाव होता है।
दूध में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ मिलते हैं, दालचीनी मिलाने से दूध का स्वाद बढ़ता है साथ ही इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं।
दूध में दालचीनी मिलाकर इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है।
चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, इनके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसे दूध में मिलाकर सेवन करने से पोषण बढ़ता है।
चिया सीड्स का सेवन वजन कम करने में बहुत लाभकारी होता है, ऐसे में दूध में चिया सीड्स मिलाकर इसका सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
चिया सीड्स में ओमेगा फैटी एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं, इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com