कई बार व्यक्ति के शरीर में अचानक से दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं कि शरीर में दर्द होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
अक्सर लोगों को थकान के चलते शरीर में दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आराम करने की जरूरत होती है।
शरीर के लिए आयरन महत्वपूर्ण होता है। आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। इससे शरीर में थकान और दर्द की समस्या होने लगती है।
शरीर में दर्द होना तनाव बढ़ने का संकेत हो सकता है। तनाव होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से शरीर में दर्द की समस्या होने लगती है।
कई बार शरीर में अचानक से दर्द होने लगता है। यह विटामिन-डी की कमी का लक्षण हो सकता है। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह धूप में टहलना चाहिए।
कई बार जोड़ों में सूजन होने पर शरीर में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए हल्दी वाला दूध पी सकते हैं और जैतून के तेल के मालिश करना चाहिए।
कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर दर्द की समस्या होने लगती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।
शरीर में हो रही दर्द को कम करने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए काजू और बादाम जैसे मेवे का सेवन कर सकते हैं।
शरीर में बीमारियों के दिखने वाले लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ