विटामिन-A की कमी से कौन-से रोग होते हैं?


By Ashish Mishra22, Mar 2025 02:08 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन-A की कमी होने पर कौन से रोग होने लगते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन ए की कमी

यह विटामिन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर कई रोग होने लगते हैं।

रतौंधी होना

शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर आंख कमजोर होने लगती है। इसके साथ, व्यक्ति को रतौंधी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ड्राई स्किन की समस्या

कई बार शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा, स्किन पर छाले और चकत्ते पड़ने लगते हैं।

होंठ फटना

विटामिन ए की कमी होने पर होंठ फटने लगते हैं। इसके साथ ही, शरीर का विकास रुक जाता है और घाव जल्दी नहीं भरते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर होना

विटामिन ए की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन ए युक्त चीजें

शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में गाजर, पालक, खरबूजा, पपीता और शकरकंद आदि को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ