महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता है। हालांकि, मेकअप तभी कंप्लीट होता है, जब आप लिपस्टिक लगाती हैं। लिपस्टिक पूरे लुक को बदल देता है।
ऑफिस पार्टी हो या फिर कोई फंक्शन हर मौके पर खास दिखने के लिए महिलाएं हर आउटफिट के साथ अलग-अलग लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल करती है।
ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं और सेलिब्रिटी जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो ऐश्वर्या राय बच्चन के इन लिपस्टिक शेड्स से आइडियाज ले सकती हैं।
पार्टी में अपने लुक को सिंपल और ज्यादा ब्राइट नहीं रखना पसंद करती हैं, तो ऐश्वर्या के जैसा ब्राउन शेड चुन सकती हैं। ऐसे लिपस्टिक शेड हर तरह के आउटफिट के साथ खूब जचती हैं।
अगर आप पार्टी में ब्लैक आउटफिट पहन रही हैं, तो इस तरह के क्लासिक रेड या डार्क रेड कलर के शेड्स को चुनें। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।
ऐश्वर्या राय ने ड्रेस के साथ रोज पिंक लिपस्टिक लगाई है, जिसमें वह काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके शानदार लग सकती हैं।
वाइन लिप कलर बहुत प्यारा लुक देता है। इस तरह के लिपस्टिक शेड्स हर आउटफिट के साथ अच्छे लगता है।
अगर आप डार्क लिपस्टिक शेड लगाने से बचती हैं, तो ऐसे लाइट मैरून शेड से इंस्पिरेशन ले सकती है। यह आपके लुक को एलिगेंट बना देगा।
मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aishwaryaraibachchan_arb)