ये 3 चीजें खाने से शरीर में कभी कम नहीं होगा Vitamin-B12


By Farhan Khan22, Mar 2025 04:00 PMjagran.com

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

विटामिन-बी12 का क्या काम है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-बी12 न केवल लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, बल्कि यह डीएनए सिंथेसिस और नर्वस सिस्टम के सही कामकाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विटामिन-बी12 की कमी होने से क्या होता है?

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी, होंठ फटना, मूड स्विंग्स, हाई बीपी, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स

अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए।

फोर्टिफाइड अनाज

फोर्टिफाइड अनाज विटामिन-बी12 का एक अच्छा स्रोत हो सकता है। इसे खाने से आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और बीमारियों से बचेंगे।

अंडे खाएं

कई शोधों में यह साबित हुआ है कि रोजाना अंडे खाने से शरीर में विटामिन-बी12 की कमी पूरी होती है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स भी विटामिन-बी12 के अच्छे स्रोत होते हैं। इसके अलावा, इनमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

लेख में दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com