पलाश का पेड़ इन 5 परेशानियों की है 1 दवा


By Farhan Khan22, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

पलाश का पेड़ होता है औषधीय गुणों से भरपूर

आयुर्वेद में पलाश का पेड़ सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसकी टहनी, पत्ते और फूल सभी औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं। खासतौर पर पलाश के फूलों का औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

पलाश के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि पलाश किन बीमारियों को दूर करने में रामबाण माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।

डायबिटीज रहेगा कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पलाश के पत्तों में टिक्टा गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखते हैं। आपको भी इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

त्वचा संबंधित समस्याओं से निजात

अगर आप त्वचा संबंधित समस्याओं जैसे खुजली और रूखेपन आदि से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए पलाश के बीज का पेस्ट लगाना चाहिए। इन बीजों में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के इन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

बवासीर का करें इलाज

जो लोग बवासीर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें पलाश के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पलाश के फूलों का उपयोग करना चाहिए। इन फूलों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हाई बीपी में गुणकारी

हाई बीपी के मरीजों के लिए पलाश के पत्ते किसी अमृत से कम नहीं हैं। इन पत्तों में टिक्टा गुण होते हैं, जो बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com