बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को कई बार चांदी के गिलास से पानी पीते देखा गया है। वह आए दिन किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
हालांकि, आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो चांदी के गिलास में पानी पीना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कंगना चांदी के ही गिलास में क्यों पानी पीती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
बता दें कि कंगना रनौत की मम्मी ने उन्हें चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहना है कि ये चंद्रमा को शीतलता प्रदान करता है और पित्त की समस्या को भी दूर करता है। ऐसे में आइए जानते हैं चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदे।
चांदी के गिलास में पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। साथ ही, दिल से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आप चांदी के गिलास से रोज पानी पीते हैं, तो इससे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं होती है। वहीं, पेट को भी ठंडक देता है।
चांदी मन को शांत रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आप चांदी के गिलास से पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव से राहत मिलती है।
चांदी हमारे शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। चांदी के गिलास में पानी पीने से बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल और सही रहता है। साथ ही, यह ज्यादा गुस्सा करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है।
चांदी के गिलास में पानी के सेवन से शरीर को संक्रमण से बचाया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kanganaranaut), X & Canva