छोटी हाइट की लड़कियां राहा की मम्मी से लें स्टाइलिंग टिप्स


By Priyam Kumari22, Mar 2025 01:10 PMjagran.com

Alia Bhatt का फैशन

बॉलीवुड की खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाइट भले ही कम हो, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। आज वह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

शॉर्ट हाइट गर्ल्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स

आलिया भट्ट अपने स्टाइल और फैशन से शॉर्ट गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। ऐसे में हम आपको एक्ट्रेस के कुछ आउटफिट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर जंपसूट

छोटी हाइट वाली लड़कियां आउटफिट में लंबा दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के ऑफ शोल्डर जंपसूट पहनें। ड्रेस के साथ आलिया की तरह हाई हील्स कैरी करें।

शिमरी साड़ी

अगर आप किसी खास मौके के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो आलिया की तरह ही शिमरी साड़ी स्टाइल करें। इसमें आप एकदम खूबसूरत और क्लासी लगेंगी।

ओवरसाइज ब्लेजर सेट

ऑफिस गोइंग गर्ल्स अपनी छोटी हाइट को छुपाने के लिए ऐसे ओवरसाइज ब्लेजर सेट ट्राई करें। इसमें आपका लुक बॉसी और एलिगेंट लगेगा।

वेलवेट गाउन

राहा की मम्मी ने रेड कलर का वेलवेट गाउन कैरी किया है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के गाउन शादी-पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

बॉडीकॉन ड्रेस

अपनी पहली डेट के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो ऐसे बॉडीकॉन ड्रेस को ऑप्शन में रखें। इस तरह की ड्रेस शॉर्ट गर्ल्स को लंबा दिखने में मदद करते हैं।

मिडी ड्रेस

छोटी हाइट वाली लड़कियों पर मिडी ड्रेस खूब जचती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आलिया के इस लुक को रीक्रिएट करके ग्लैमरस लग सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)