गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बेल का जूस एक संजीवनी बूटी है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, इसे पीने से गर्मियों में लू लगने से बचा जा सकता है।
खाली पेट बेल का जूस पीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जानते हैं बेल का जूस पीने से क्या फायदे होते हैं।
रोजाना बेल का जूस पीने से भूख कम लगती है, जो वेट लॉस में मददगार साबित होता है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें।
बेल के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बेल में मौजूद हाई फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है। साथ ही, पेट को ठंडा रखता है, जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच, पेट दर्द, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
बेल का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही, कई बीमारियों और इन्फेक्शन को भी छुटकारा मिलता है।
बेल का जूस ठंडा होने के कारण यह मुंह के छालों को ठीक करने में सहायक होता है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित होता है।
हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva