सोते समय मुंह से लार गिरना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत


By Ashish Mishra19, Feb 2025 01:00 PMjagran.com

सोते समय मुंह से लार गिरना

रात में सोते समय कई लोगों के मुंह से लार गिरता है। आइए जानते हैं कि ऐसा होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

नींद न आना

रात में सोते समय मुंह से लार गिरने पर व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आती है। इससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लार गिरना किन बीमारियों का संकेत होता है?

अगर रात में सोते समय मुंह से लार टपकता है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

साइनस की समस्या

कई बार साइनस होने पर भी मुंह में लार जमा हो जाता है, जो रात में सोते समय गिरने लगता है। इससे व्यक्ति की नींद भी प्रभावित होती है।

शरीर में इंफेक्शन होना

कई बार रात में सोते समय मुंह से लार गिरना शरीर में इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है। इसके अलावा, टॉन्सिल्स होने पर भी मुंह से लार टपकता है।

स्लीप एपनिया की समस्या

यह सांस से जुड़ी समस्या है। इस बीमारी के होने पर रात में सोते समय मुंह से लार टपकता है। इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है।

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर लंबे समय से रात में सोते समय आपके मुंह लार गिर रहा है, तो यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का लक्षण हो सकता है।

एसिडिटी के संकेत

कई बार एसिडिटी होने पर भी रात में सोते समय मुंह से लार गिरने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए पाचन को दुरुस्त रखना जरूर होता है।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली बीमारियों के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ