आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और घंटों स्क्रीन पर बिताया जाने वाले समय के चलते आंखों पर बुरा असर पड़ता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो कमजोर आंखों की ओर इशारा करते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपकी आंखें दिनभर थकी-थकी, भारी या जलन से भरी महसूस होती हैं, तो यह आंखों में कमजोरी होने के संकेत को बताता है।
इसके लिए आप आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धो सकते हैं। कंप्यूटर पर काम करते समय ज्यादा पलकें झपका सकते हैं।
अगर आपको रात में या कम रोशनी में चीजें देखने में मुश्किल हो रही है, तो यह आंखों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखते समय आंखों में दर्द होता है, तो यह आंखों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से ब्रेक लें और रोजाना आंखों के लिए एक्सरसाइज करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com