यह दिन शनि देव को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए?
जिन लोगों पर शनि देव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों के सारे संकट दूर होने लगते हैं।
अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, शनिवार के दिन दीपक को मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। इस दौरान दीपक का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रहना चाहिए और घर के बाहर निकलते समय दाहिनी तरफ रहे।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा, तिल के तेल का भी दीपक जला सकते हैं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
वास्तु के अनुसार, शनिवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे दोष कम होने लगता है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
दीपक जलाने के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ