अक्सर लोग पैसा रखने के लिए घर में तिजोरी रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर में किस दिशा में तिजोरी रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
घर में तिजोरी रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे गलत दिशा में रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी को उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना शुभ होता है। इससे धन वृद्धि होती है।
यह दिशा कुबेर देव और मां लक्ष्मी की दिशा होती है। इस दिशा में तिजोरी रखने के कभी भी पैसों से खाली नहीं रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी लाते समय उसके रंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमेशा घर में सुनहरे रंग, पीले या सफेद रंग की तिजोरी रखनी चाहिए।
घर में रखी तिजोरी को हमेशा साफ करते रहें। इसमें गंदगी होने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।
घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य भी तरक्की करते हैं।
घर में रखने वाली चीजों की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ