अक्सर लोग भोजन करते समय दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिशा में मुंह करके भोजन करना अशुभ माना जाता है?
घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप भी गलत दिशा में मुंह करके भोजन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने से जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि, इस दिशा में यम का वास रहता है।
दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन करने से पितर नाराज होने लगते हैं। इससे जीवन में बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और तरक्की रुक जाती है।
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, पैसों का आवागमन भी बाधित होता है।
वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ