Aaj Ka Rashifal 26 March: इन 4 राशियों को मिलेगा नया काम, बिजनेस में होगी तरक्की


By Ashish Mishra26, Mar 2025 08:35 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई बीमारी सामने आ सकती है, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर और परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज घर की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पैसे किसी को उधार न दें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर पुराना विवाद दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए काम की योजना बन सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करनी पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा किसी विवाद से दूर रहें। उसमें न उलझें। नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज आप अपने पुराने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपके सहयोगी का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं।

मीन दैनिक राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है।