हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 06 अप्रैल को पूरे होंगे।
आज हम आपको लौंग से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नवरात्रि के दौरान करने से व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
अगर आप नवरात्रि के दौरान घर से नेगेटिव एनर्जी का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीया जलाएं और इसमें एक लौंग डाल दें।
नवरात्रि के दौरान अगर कोई व्यक्ति टॉयलेट और बाथरूम में 5 लौंग जलाता है, तो इससे गृह क्लेश से निजात मिल सकती है। आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि में लौंग का एक जोड़ा मां दुर्गा को अर्पित करने से व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। इसके चलते दिन-रात तरक्की होगी।
नवरात्रि में मां दुर्गा की आरती करते समय उस दिये में बाती के आगे दो लौं रखकर मां दुर्गा की आरती करने से जीवन की हर समस्या का हो अंत हो जाएगा।
अगर आपके काम बार-बार बिगड़ जाते हैं और हो नहीं पाते हैं, तो इसके लिए आपको नवरात्रि में लाल रंग के कपड़े में लौंग का जोड़ा मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com