तुलसी में पीला धागा बांधने से क्या होता है?


By Ashish Mishra08, Apr 2025 08:08 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी में पीला धागा बांधने से क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और धन लाभ होता है।

तुलसी में पीला धागा बांधना

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे पर पीला धागा बांधना शुभ होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

अगर आपके मन या घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया है, तो तुलसी में पीला धागा बांधे। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

मनोकामना की पूर्ति

तुलसी की पूजा करते समय पीला धागा बांधने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के लोगों के साथ अनिष्ट नहीं होता है।

सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पौधे में पीला धागा बांधना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कारोबार में तरक्की

बिजनेस में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को तुलसी में पीला धागा बांधना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी में पीला धागा बांधे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तिजोरी में हमेशा धन भरा रहेगा।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ