घर में गंगाजल किस दिशा में रखना चाहिए?


By Ashish Mishra16, Jan 2025 12:38 PMjagran.com

घर में गंगाजल रखना

अक्सर लोग घर में गंगाजल रखते हैं। इसे रखते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में गंगाजल रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के नियम

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

गंगाजल कहां रखें?

घर में गंगाजल रखते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे गलत दिशा में रखने से नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है।

इस दिशा में गंगाजल रखें

वास्तु के अनुसार, घर में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में देवताओं का वास रहता है। गंगाजल को इस दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

घर के मंदिर में रखें

वास्तु के अनुसार, गंगाजल को घर के मंदिर में भी रख सकते हैं। इस जगह पर रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सुख-शांति बनी रहती है।

इस पात्र में रखें गंगाजल

वास्तु के अनुसार, गंगाजल को तांबे, पीतल, चांदी या फिर मिट्टी के बर्तन में रखना शुभ होता है। इसे प्लास्टिक की बोतल में रखना से बचना चाहिए।

घर में गंगाजल का छिड़काव करें

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

गृह क्लेश से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, घर में गंगाजल का छिड़काव करने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, परिवार के लोगों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ