सनातन धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि सकट चौथ पर कौन से उपाय करने से संतान के जीवन में खुशहाली आती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन माताएं संतान के सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं।
पंचांग के अनुसार, सकट चौथ की शुरुआत 17 जनवरी को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 18 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे सकट चौथ पर करना शुभ होता है। इससे संतान के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और धन लाभ के भी योग बनते हैं।
सकट चौथ पर घी के दीपक में कपूर डालकर जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशहाली आती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
सकट चौथ पर संतान से ऊपर दूर्वा को 7 बार घुमाकर गणेश जी को अर्पित करें। इससे संतान के ऊपर आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
सकट चौथ पर गणेश जी को मोदक और पान-सुपारी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने संतान के जीवन आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सकट चौथ पर पूजा करते समय वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः मंत्र का जप करें।
पूजा-पाठ करने की विधि के जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ