घर के इस दिशा में न लगाएं शीशा, आ सकती है कंगाली


By Ashish Mishra04, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

घर में शीशा लगाना

आपने अक्सर घरों में शीशा लगा हुआ देखा होगा। आइए जानते हैं कि घर के किस दिशा में शीशा लगाना शुभ होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में हर चीजों को वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। अगर आप वास्तु के नियम का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।

घर में शीशा लगाते समय न करें ये गलतियां

घर में सही दिशा में शीशा लगाने से किस्मत बदलने लगती है। वहीं, अगर आप इसे गलत दिशा में लगा देते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में न लगाएं

शीशा घर के पश्चिम या दक्षिण दिशा में शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इन दिशाओं में शीशा लगाते हैं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

न रखें टूटा शीशा

घर में कभी भी टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टूटे शीशे में चेहरा भी नहीं देखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में कंगाली आ सकती है।

मुख्य द्वार पर न लगाएं शीशा

घर के मुख्य द्वार पर शीशी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।

इस दिशा में लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा मानी जाती है। घर के उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाना शुभ माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे कारोबार में वृद्धि होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ