पानी का बर्तन इस दिशा में रखें, घर में बरसेगी सुख-समृद्धि


By Lakshita Negi25, Dec 2024 11:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र

क्या आप जानते हैं, कि पानी के बर्तन को घर की सही दिशा में रखने से क्या होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी के बर्तन को घर में सही दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए जानें पानी के बर्तन को रखने की सही दिशा।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा का महत्व

वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता हैं। इस दिशा में पॉजिटिव एनर्जी का पॉइंट कहा जाता है। इस डायरेक्शन में पानी का बर्तन रखने से घर में शांति और धन लाभ होता है।

पानी के बर्तन का महत्व

घर में तांबे या कांसे के बर्तन में पानी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। अगर आप चाहें तो स्टील या कांच का बर्तन भी रख सकते हैं, लेकिन प्लास्टिक के बर्तन के इस्तेमाल से बचें।

घर में पानी का बर्तन कहां रखें

घर के मंदिर या हॉल के उत्तर-पूर्व कोने में पानी का बर्तन रखें। ध्यान दें कि बर्तन साफ हो और पानी से भरा हुआ हो। खाली या गंदा बर्तन रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है।

पानी के बर्तन के साथ तुलसी का पौधा

पानी के बर्तन के पास तुलसी का पौधा रखने से घर की एनर्जी और भी ज्यादा पॉजिटिव हो जाती है। तुलसी और पानी का मेल घर में सुख, शांति और पवित्रता लाता है।

धन और स्वास्थ्य में बढ़ोतरी के लिए पानी का बर्तन

उत्तर-पूर्व दिशा में पानी से भरा हुआ बर्तन रखने से परिवार के लोगों की हेल्थ अच्छी रहती है। इस दिशा को धन के आगमन और आर्थिक स्थिरता के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

वास्तु दोष कम करने के लिए पानी का बर्तन

अगर घर में कोई वास्तु दोष है, तो उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का बर्तन रखने से उसे कम किया जा सकता है। यह उपाय घर में शांति और लक लाने का आसान तरीका है।

अगर आप भी अपने घर में सुख और धन की बरकत करना चाहते हैं, तो इन उपायों को आजमा सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना पर आधारित है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।