शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra23, Dec 2024 01:45 PMjagran.com

शिव जी की पूजा करना

भगवान शिव की पूजा करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर पान चढ़ाने से क्या होता है?

संकट से छुटकारा

भोलेनाथ के प्रसन्न होने से व्यक्ति के सारे संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, कार्यों में आने वाली बाधा से भी छुटकारा मिलता है।

शिवलिंग पर पान चढ़ाना

कई लोग पूजा करते समय शिवलिंग पर पान चढ़ाते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

भगवान शिव को प्रिय

पान का पत्ता भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसे भोलेनाथ की पूजा करने में उपयोग करना शुभ होता है। इससे शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको लंबे समय से कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाएं। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है और रुके हुए कार्य भी होते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

मनोकामना होती है पूरी

अगर लंबे समय से आपकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होने लगेगी।

कष्टों से मुक्ति

सोमवार के दिन पान के पत्ते पर चंदन लगाकर चढ़ाने से जीवन में आने वाले कष्ट दूर होने लगते हैं। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

शिवलिंग पर चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ