एक गमले में कितनी तुलसी लगानी चाहिए?


By Ashish Mishra23, Dec 2024 01:08 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि गमले में कितने तुलसी के पौधे लगाने चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

तुलसी का पौधा लगाना

अक्सर लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

एक गमले में कितना पौधा लगाएं?

घर में हमेशा विषम संख्या में तुलसी के पौधे लगना चाहिए। घर में 1, 3, 5, 7 की संख्या में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे पूरा फल मिलता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व की दिशा शुभ होती है। इस दिशा में पौधे लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और साधक तरक्की करते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि

घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, परिवार के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने के विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ