घर की इस दिशा में रखें पानी की टंकी


By Ashish Mishra13, Mar 2024 02:12 PMjagran.com

पानी की टंकी

घर में पानी रखने के लिए उचित स्थान का चयन करना चाहिए। पानी की टंकी रखते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि पानी की टंकी रखने के लिए अच्छी दिशा कौन सी है?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से वास्तु से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

पानी की टंकी इस दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में हवाओं का संचार होना चाहिए। इस दिशा में कुंआ और पानी की टंकी का होना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।

घर में बरकत

घर की पूर्व दिशा में पानी की टंकी रखने से घर में बरकत होती है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

पूर्व दिशा में कबाड़ न रखें

अक्सर घर की पूर्व दिशा में कबाड़ रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का वास होने के कारण कबाड़ रखने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्व दिशा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें

घर की पूर्व दिशा में फ्रीज, कुलर और एसी रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पानी की टंकी इस दिशा में न रखें

कभी भी पानी की टंकी को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में रखने से मानसिक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

पूर्व दिशा में पानी की टंकी रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इससे वास्तु दोष से छुटकारा भी मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियम के अनुसार घर को व्यवस्थिति करने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ