घर पर लाएं फेंग शुई की ये 5 चीजें, आएगी खुशहाली


By Amrendra Kumar Yadav13, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

फेंगशुई का महत्व

यह एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसके मुताबिक घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए कुछ नियम अपनाए जा सकते हैं।

घर लाएं फेंगशुई की ये चीजें

फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे।

फेंगशुई कछुआ

फेंगशुई में कछुआ का बहुत महत्व है, इसे घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है और साथ ही बिजनेस तथा वर्कप्लेस पर तरक्की होती है। इसे घर और ऑफिस में रखने से पॉजिटिविटी का संचार होता है।

घर में लगाएं विंड चाइम

फेंगशुई के नियमों के मुताबिक, घर में विंड चाइम लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

फेंगशुई फाउंटेन लाएं

इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से पॉजिटिविटी बढ़ती है और आय के साधनों में विस्तार होता है। इसके साथ ही परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है।

ड्रीम कैचर लगाने से मिलती है सफलता

फेंगशुई में इसका बहुत महत्व है, इसे घर के आंगन या बालकनी में लगा सकते हैं, इसे घर में लगाने से सफलता मिलती है। ऐसी मान्यता है कि यह सौभाग्य को आकर्षित करता है।

फेंगशुई लोटस घर लाएं

फेंगशुई में क्रिस्ट्ल लोटस का भी बहुत महत्व है, इसे घर में रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

मिलेगी सफलता

फेंगशुई में बताई गई इन चीजों को घर में लाने से सौभाग्य में वृद्धि होगी और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन्हें घर में लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

फेंगशुई की ये चीजें घर लाकर सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM