वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, इसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त की जाए, इस बारे में बताया गया है। वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में नेगेटिविटी आती है।
वहीं वास्तु शास्त्र में सोने की सही दिशा क्या होनी चाहिए, इसके बारे में भी बताया गया है, सही दिशा में सोने से नींद बढ़िया आती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, सोते समय सिर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, इससे कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यह दिशा बहुत शुभ मानी गई है।
इस दिशा में सोने से एकाग्रता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही स्मरणशक्ति भी तेज होती है।
विद्यार्थियों के लिए इस दिशा में सोने से बहुत लाभ मिलते हैं, इस दिशा में सिर करके सोने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं वास्तु और वैज्ञानिक गणनाओं की मानें तो उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से कई लाभ मिलते हैं, इस दिशा में सिर करके सोने से पॉजिटिविटी बढ़ती है।
इस दिशा में सिर करके सोने से नींद अच्छी आती है और जीवन में खुशहाली आती है। ऐसा माना जाता है कि चुंबकीय ऊर्जा का प्रवाह दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की ओर होता है।
वहीं दक्षिण और पश्चिम दिशा में सिर करके सोना नहीं चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी आती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में सोना बहुत शुभ होता है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com