समाज में खूब मान पाते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra01, Mar 2024 01:14 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

मूलांक का निर्धारण

जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि पता होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का पता चलता है।

मूलांक 06 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 06, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 06 होता है। इन लोगों को जीवन में काफी सम्मान मिलता है।

बेहद आकर्षक होते हैं मूलांक 06 के लोग

इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।

समाज में मान-सम्मान पाना

मूलांक 06 वाले लोगों को समाज में खूब मान मिलता है। इस मूलांक के लोग काफी सरल स्वभाव के होते हैं। जीवन में मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

खर्च करने में आगे

मूलांक 06 वाले लोग पैसा खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं। ये लोग महंगी चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर इस मूलांक के लोगों को परिजनों के मतभेद का भी सामना करना पड़ता है।

प्रेम संबंध

मूलांक 06 वाले लोगों को अच्छा पार्टनर मिलता है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ समय बीताने का भी अवसर मिल सकता है।

नहीं होती धन की कमी

मूलांक 06 वाले लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इन लोगों के पास पैसे कमाने के कई साधन रहते हैं। ये लोग समाज में भी अच्छी इज्जत पाते हैं।

पढ़ते रहें

राशि और मूलांक के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ