तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाने से नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी


By Ashish Mishra31, Mar 2024 10:44 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं, इसे गलत दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। पेड़-पौधों को गलत दिशा में लगाने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

तुलसी का पौधा इस दिशा में न लगाएं

पेड़-पौधों को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

तुलसी को दक्षिण दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। जिसके चलते धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी के पास न रखें ये चीजें

अक्सर लोग तुलसी के पास कई चीजों को रख देते हैं। तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान, झाड़ू या जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाएं

इस पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक लाभ होता है।

दीपक जलाना

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ