इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार होली के दौरान चंद्र ग्रहण भी लगेगा।
ऐसे में अगर आप चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चीजों का दान किया जाए, तो बहुत लाभ मिलते हैं।
होली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चंद्र ग्रहण के दौरान ये काम करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी सदैव आपसे प्रसन्न रहेंगी और कभी नाराज नहीं होंगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।
ऐसे में होली चंद्र ग्रहण के दौरान दूध, चावल और दही जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
इसके अलावा आप चंद्र ग्रहण के दिन सफेद कपड़े और सफेद मिठाई का भी दान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
अगर आप ये चीजें दान करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और आपके जीवन में धन की कभी समस्या नहीं होती।
ऐसे में ये चीजें जरूर दान करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com