अक्सर लोग घर में कूड़ेदान को रखते समय दिशा का ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में कूड़ेदान रखने से कंगाली आती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु के नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या बढ़ जाती है।
कई बार व्यक्ति धन से जुड़ी समस्या का सामना करने लगता हैं। ऐसे लोगों को कूड़ेदान को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए।
कूड़ेदान को भूलकर भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से कुबेर देव नाराज होने लगते हैं।
कभी भी पूर्व दिशा में कूड़ेदार नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और करोबार भी प्रभावित होता है।
वास्तु के अनुसार, कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा और दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
अगर आप गलत दिशा में कूड़ेदान रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु से जुड़ी जनकारियों और सामान को रखने की दिशा समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ