मनी प्लांट को इस दिशा में रखने से हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra27, Sep 2024 11:45 AMjagran.com

मनी प्लांट लगाना

अक्सर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। इसे लगाने के कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को किस दिशा में लगाने से व्यक्ति कंगाल होने लगता है?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में मनी प्लांट न लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर में पौधों को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। कई दिशा ऐसी होती हैं, जिसमें पौधे लगाने से बचना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधे को लगाने से बुरे परिणाम मिलने लगते हैं।

धन की कमी का सामना करना

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, आपकी तरक्की भी रुक सकती है।

मनी प्लांट को सूखने न दें

घर में लगे मनी प्लांट को समय-समय पर पानी देते हैं। इस पौधे को सूखने से बचना चाहिए। मनी प्लांट के सूखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधा से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ