तुलसी के पौधे में दीपक कब नहीं जलाना चाहिए?


By Ashish Mishra21, Jul 2024 08:00 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में दीपक कब नहीं जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होने लगती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कब दीपक नहीं जलाना चाहिए?

वैसे तो तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ होता है, सप्ताह में एक दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाने से बचना चाहिए।

रविवार को न जलाएं दीपक

वास्तु के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी के पौधे के दीपक जलाने से बचना चाहिए। इस दीपक जलाने वर्जित माना जाता है।

दीपक क्यों नहीं जलाना चाहिए?

रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन तुलसी के पौधे पर जल भी नहीं अर्पित करना चाहिए।

धन की कमी का सामना करना

अगर आप रविवार के दिन तुलसी के पौधे पास दीपक जलाते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

इस दिन भी न जलाएं दीपक

रविवार के अलावा ग्रहण के दिन भी तुलसी के पास दीपक जलाने से बचना चाहिए। इस दौरान दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ