सोमवार को बाल कटवाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra15, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

सोमवार का दिन

यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन कई काम करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन बाल कटवाने से क्या होता है?

बाल कटवाना

अक्सर लोग सप्ताह में हर दिन बाल कटवाते हैं। ऐसा करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोमवार को बाल कटाने के नुकसान

अगर आप सोमवार के दिन बाल कटवाते हैं, तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कुंडली में ग्रह कमजोर हो सकते हैं।

मानसिक तनाव की समस्या

सोमवार को बाल कटाने से बचना चाहिए। इस दिन बाल कटाने से व्यक्ति के तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

कुंडली में चंद्रमा का कमजोर होना

सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है। इस दिन बाल कटाने से कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर होते हैं। इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

संतान के स्वास्थ्य पर प्रभाव

चंद्रमा को संतान और हेल्थ का कारक माना जाता है। अगर आप सोमवार के दिन बाल कटाते हैं, तो संतान के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इस दिन कटाएं बाल

बाल कटाने के लिए बुधवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, शुक्रवार के दिन भी बाल कटवा सकते हैं।

मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी

बुधवार या शुक्रवार के दिन बाल कटाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है।

पढ़ते रहें

नाखून और बाल को कटाने के लिए शुभ दिन के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ