पुरुष हो या फिर महिला बाल धोना सभी के लिए एक आम प्रक्रिया है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान बाल धोने को लेकर कई मिथ हमारे समाज में है।
ऐसे ही पीरियड्स में बाल धोने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करना कई मायनों में नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आज के मॉर्डन समय में लड़कियों को ये नियम सुनकर हैरानी होती है, लेकिन हिंदू धर्म में पीरियड्स में बाल धोने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि पीरियड्स के बाद बाल किस दिन धोना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, पीरियड्स के तीसरे दिन आप बालों को धो सकती हैं। वहीं, महिलाओं को मासिक धर्म खत्म होने के बाद बाल जरूर धोने चाहिए।
घर के बड़े-बुजुर्ग को कहते हुए आपने सुना होगा कि सोमवार को बाल नहीं धोना चाहिए। अगर आपको सोमवार को बाल धोना है, तो इसके लिए आप पलाश के फूलों को मसल कर उनसे बाल धो सकती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं पीरियड्स के पांचवे दिन भी बाल धो सकती हैं। अगर आपके मासिक धर्म जल्दी खत्म हो जाते हैं, तब भी 5वें दिन ही धोएं।
किसी कारण आपको गुरुवार के दिन बाल धोना जरूरी है, तो पानी में सेंधा नमक डालकर बालों को धो सकती हैं। ऐसा करने से दुष्प्रभाव से बच सकती हैं।
अक्सर पीरियड्स में बाल धोने की मनाही इसलिए की जाती है, क्योंकि इस दौरान बॉडी का तापमान ज्यादा रहता है और बाल धोने से शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता है।
पीरियड्स के बाद आप भी इन दिनों पर बाल धो सकती हैं। इससे जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva