काला धागा किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए?


By Ashish Mishra17, Apr 2025 01:46 PMjagran.com

काला धागा पहनना

अक्सर लोग काला धागा पहनते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि काला धागा किन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए?

परेशानियों से छुटकारा

ऐसा कहा जाता है कि काला धागा पहनने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है।

काला धागा न पहनें इन राशि के जातक

कई राशियां ऐसी होती हैं, जिनके जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। इसे पहनने से नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातक

इस राशि के स्वामी मंगल और काले धागे से शनि देव का संबंध होता है। इन दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता होती है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए।

सिंह राशि के जातक

शनि और सूर्य के बीच शत्रुता होने से सिंह राशि के जातकों को काले धागे पहनने से बचना चाहिए। इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। इस राशि के जातकों को ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि के जातक

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। चंद्रमा, राहु और शनि के बीच शत्रुता रहती है।

वृश्चिक राशि के जातक

इस राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इसे पहनने से नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है और धन से जुड़ी समस्याएं भी आने लगती हैं।

कार्य में मिलती है असफलता

अगर इन राशि के जातक काला धागा पहनते हैं, तो इन्हें कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, जीवन में परेशानी आ सकती है।

पढ़ते रहें

काला धागा पहनने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ