कर्ज का भुगतान किस दिन करना चाहिए?


By Ashish Mishra26, Aug 2024 12:30 PMjagran.com

कर्ज का भुगतान करना

अक्सर लोग कर्ज का भुगतान सप्ताह के सभी दिनों में करते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि कर्ज का भुगतान किस दिन करना शुभ होता है?

ज्योतिष शास्त्र

इस शास्त्र में सप्ताह के हर दिन किए जाने वाले कामों के बारे में बताया गया है। सभी दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए समर्पित रहता है।

इस दिन करें कर्ज का भुगतान

व्यक्ति को शुभ दिनों में कर्ज का भुगतान करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

मंगलवार के दिन करें भुगतान

कर्ज का भुगतान करने के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ नहीं रहता है और भविष्य में धन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होती है।

इस दिन कर्ज लें

अगर आप किसी व्यक्ति से कर्ज ले रहे हैं, तो दिन का विशेष ध्यान दें। सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को कर्ज ले सकते हैं।

इस दिन कर्ज का लेन-देन करें

शुक्रवार के दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना जाता है। वहीं, गुरुवार के दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए। हालांकि, इस दिन कर्ज देना अच्छा माना जाता है।

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर से कर्ज का बोझ खत्म होने लगता है। इससे धन से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।

हनुमान जी को नारियल अर्पित करें

नारियल पर चमेली का तेल लगाकर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर बजरंगबली को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

कर्ज से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ