सोमवती अमावस्या पर करें ये काम, हर कार्य होगा सफल


By Ashish Mishra26, Aug 2024 11:50 AMjagran.com

सोमवती अमावस्या

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने चाहिए?

सोमवती अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद में सोमवती अमावस्या तिथि 02 सितंबर 2024 को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से की जाती है।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या तिथि का शुरुआत 02 सितंबर को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 सितंबर को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर होगा।

सोमवती अमावस्या पर करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती है।

काले तिल का दान करें

सोमवती अमावस्या पर काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, करियर में सफलता मिलती है और कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होती है।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

अशोक का पेड़ लगाएं

सोमवती अमावस्या पर अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। इसे लगाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मंत्र का जाप करें

सोमवती अमावस्या पर ॐ आदित्याय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि। तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ