सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए?
घर में पेड़-पौधों को लगाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे को लगाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन शुभ होता है। इस दिन लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
इन दिनों में तुलसी के पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, धन का आवागमन बना रहता है।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व की दिशा को अच्छा माना जाता है। इस दिशा में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी दूर होती है।
घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ