शनिवार के दिन कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?


By Ashish Mishra28, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

इस दिन शनि देव की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन सी दाल नहीं खाना चाहिए?

शनि देव की पूजा करना

शनिवार को पूजा-पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक के ऊपर कृपा बरसाते रहें। इससे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है।

शनिवार को न खाएं यह दाल

इस दिन खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे सप्ताह में हर दिन नहीं खा सकते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन कई चीजें खाने की मनाही रहती है।

मसूर की दाल न खाएं

शनिवार के दिन मसूर की दाल खाना वर्जित माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि देव होते हैं नाराज

अगर आप शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही, आपको स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती है।

मंगल ग्रह का प्रभाव

शनिवार को मसूर की दाल खाने वालों को मंगल ग्रह के प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

लाल मिर्च का सेवन करने से भी बचें

ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन करने से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में इस दिन लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए।

तमासिक चीजों से दूरी बनाएं

शनिवार के दिन तामसिक चीजों जैसे मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, शनि साढ़े साती और ढैय्या चल रही हो, उन्हें बिल्कुल इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ