हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंगूर में सोडियम, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आपको सेहतमंद रखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सेहत के लिए हरे अंगूर ज्यादा ताकतवर होते हैं या काले अंगूर। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि काले अंगूर में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी दुरुस्त करने में मदद करते हैं।
काले अंगूर में विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं।
हरे अंगूर में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए हरे अंगूर किसी रामबाण से कम नहीं हैं, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा कम होती है।
सेहतमंद रहने के लिए आप हरे और काले दोनों ही अंगूरों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आप अपनी आवश्यकतानुसार इनका चयन कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com