गणेश जी की मूर्ति किस रंग की रखनी चाहिए?


By Ashish Mishra02, Sep 2024 12:24 PMjagran.com

गणेश जी की पूजा

अक्सर लोग घर में गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि बप्पा जी की किस रंग की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है?

गणेश चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व उदया तिथि यानी 07 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दौरान घर में गणेश जी प्रतिमा स्थापित करके पूजा करने का विधान होता है।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।

इस रंग मूर्ति रखें

घर में गणेश जी की पूजा करने के लिए सफेद मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र पर बप्पा की खड़ी प्रतिमा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

कार्य में सफलता

घर में बप्पा की सफेद रंग की मूर्ति रखने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

धन प्राप्ति के योग

घर में सफेद गणेश जी को स्थापित करने से धन का आकर्षण बना रहता है और परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की करते हैं। इसके साथ ही, आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं

बप्पा को दूर्वा बेहद प्रिय है। गणेश जी की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और सारे कष्ट दूर होते हैं।

मोदक का भोग लगाएं

भगवान गणेश की पूजा करते समय मोदक का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे बप्पा की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ