सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन में पूजा करते समय किस रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत आज यानी 22 जुलाई से हो रही है। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त को होगा। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है।
सावन महीने में अक्सर लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान भगवान शिव जी पूजा करते हैं। ऐसे में कपड़ों के रंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सावन महीने में पूजा करते समय काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसे पहनकर पूजा करना अशुभ माना जाता है।
कई लोग सावन में पूजा करते समय नीले रंग के कपड़े पहन लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से फल नहीं मिलता है।
सावन माह में शिव जी की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सफेद रंग के कपड़े भी पहनना अच्छा माना जाता है।
सावन महीने में तामसिक चीजें जैसे मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान केवल सात्विक भोजन करना चाहिए।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में कच्चे दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ