Holi पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन रंगों का गुलाल, होगी खूब तरक्की


By Ashish Mishra08, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

Holi 2025

सनातन धर्म में होली पर्व बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि होली के दिन लड्डू गोपाल को किस रंग के गुलाल लगाने चाहिए?

होली कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

होली शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुनी पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।

लड्डू गोपाल को गुलाल लगाएं

होली के दिन लड्डू गोपाल को गुलाल लगाना चाहिए। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कृष्ण जी की कृपा प्राप्त होती है।

पीला गुलाल लगाएं

कान्हा जी को पीतांबर कहा जाता है। होली के दिन लड्डू गोपाल को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए। ऐसा करने से गोपाल प्रसन्न होते हैं।

लाल रंग के गुलाल लगाएं

होली पर कृष्ण जी को लाल रंग के गुलाल लगाना शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

गुलाबी रंग के गुलाल लगाएं

होली के मौके पर लड्डू गोपाल को गुलाबी रंग के गुलाल लगा सकते हैं। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

लड्डू गोपाल को गुलाल लगाने का मंत्र

होली पर लड्डू गोपाल को गुलाल लगाते समय त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये, गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर मंत्र बोलना चाहिए।

पढ़ते रहें

होली पर पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ