गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है?


By Amrendra Kumar Yadav15, Jul 2024 04:11 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

गिफ्ट का चलन

किसी भी शुभ अवसर जैसे- शादी, जन्मदिन, एनिवर्सरी आदि मौकों पर गिफ्ट देने का चलन है। गिफ्ट से एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ता है।

गिफ्ट संबंधी नियम

वास्तु में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें गिफ्ट के रूप में देना बहुत शुभ माना जाता है और खुशहाली आती है। ऐसे गिफ्ट के बारे में बताएंगे।

गणेश जी की मूर्ति

वास्तु के मुताबिक, गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट में देना बहुत शुभ माना जाता है। गणेश जी की तस्वीर गिफ्ट में देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चांदी का विशेष महत्व

चांदी का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में चांदी से बनी चीजों का दान कर सकते हैं। जैसे-चांदी का सिक्का, चांदी से बनी माता लक्ष्मी की मूर्ति।

दौड़ते हुए घोड़े

वास्तु के नियमों के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर गिफ्ट करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गिफ्ट में देने से तरक्की होती है।

हाथी की मूर्ति

वहीं, हाथी की मूर्ति भी गिफ्ट में देना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और खुशहाली आती है।

मिट्टी के शो पीस

मिट्टी के शो पीस भी गिफ्ट कर सकते हैं। इनको गिफ्ट में देने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के नए योग बनते हैं।

वास्तु के मुताबिक, इन चीजों को गिफ्ट में देने से खुशहाली आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM