गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav12, Jul 2024 06:12 PMjagran.com

गुरु पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।

कब है गुरु पूर्णिमा?

इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन गुरु का आशीर्वाद लेने का अत्यधिक महत्व है। इसके साथ ही स्नान और दान भी किया जाता है।

करें ये उपाय

गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे।

गुरु दोष से छुटकारा

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से गुरु दोष से छुटकारा मिलता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

गौ सेवा करें और गुरु का आशीर्वाद लें

गुरु पूर्णिमा के दिन गौ सेवा करनी चाहिए और गुरु का आशीर्वाद भी लेना चाहिए। यह उपाय करने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

मंत्र का जाप करें

इस दिन ऊं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप 108 बार करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और सुख-समृद्धि आती है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

इस दिन भगवान विष्णु को भी गुरु मानकर पूजा करनी चाहिए और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यह उपाय करने से गुरु दोष दूर होता है।

दान करें

गुरु पूर्णिमा के दिन दान का भी अत्यधिक महत्व है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र, दाल और अन्य चीजों का दान करना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने से खुशहाली आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM