रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो रेबीज वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है। जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेबीज से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में इस बीमारी के बारे में जागरूक बनाने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि कुत्ते के अलावा किन जानवरों से रेबीज फैलता है? आइए इन जानवरों के बारे में विस्तार से जानें। ताकि आप हर तरह से सतर्क रहें।
रैकून देखने में भले ही मासूम लगते हैं, लेकिन इनके काटने से भी रेबीज होने का खतरा रहता है। इनसे जितना हो सके, बचने की कोशिश करें।
गिलहरी देखने में भले ही कितनी भी खूबसूरत लगती हो, लेकिन ये जानलेवा रेबीज वायरस से संक्रमित हो सकती है और इसके काटने से आपको भी रेबीज हो सकता है।
चूहे भी रेबीज वायरस के कैरीयर होते हैं। इसलिए चूहे के काटने से भी रेबीज हो सकता है।
चमगादड़ भी रेबीज वायरस के कैरियर होते हैं। इनके काटने या नोचने से रेबीज होने का खतरा रहता है।
आम तौर पर लोगों ये मालूम नहीं होता, लेकिन बिल्लियां भी रेबीज फैला सकती हैं। बिल्ली के काटने से भी रेबीज फैल सकता है।
इन जानवरों से आपको बचना चाहिए क्योंकि इनके काटने से रेबीज हो सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com