ये तेल लगाएंगे तो बाल नहीं होंगे जल्‍दी सफेद


By Farhan Khan28, Sep 2024 01:58 PMjagran.com

बाल सफेद होना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों के समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं।

मेलानिन बनना बंद हो जाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मेलानिन बनना बंद हो जाते हैं या कम बनने लगते हैं, तो बाल सफेद होने लगते हैं।

लगाएं ये तेल

अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये तेल आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सरसों का तेल

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप सरसों का तेल कुछ इस तरह से लगा सकते हैं।

मेहंदी की पत्तियां मिक्स करके लगाएं

इसके लिए सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां मिलाकर गर्म करके लगाएं या आंवला-नींबू मिलाकर यूज करें। जल्द असर दिखने लगेगा।

नारियल तेल

सफेद बालों को काला बनाने के लिए नारियल का तेल भी कम लाभकारी नहीं है। इस ऑयल में मेहंदी की कुछ पत्तियां डालें और इसे अच्छे से गर्म करें।

बालों की जड़ों में लगाएं

जब यह ठंडा हो जाए, तो इस मिक्स ऑयल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। कोई भी जगह बाकी न रह जाएं।

3-4 घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें

तकरीबन तीन-चार घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे आपको बाल आसानी से सफेद नहीं होंगे।

ये तेल इस्तेमाल करने से आपके बाल आसानी से सफेद नहीं होंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com