इस समय पिएंगे हल्दी का पानी तो सेहत 12 महीने रहेगी दुरुस्‍त


By Ashish Mishra28, Sep 2024 01:07 PMjagran.com

हल्दी का पानी

अक्सर लोग हल्दी का पानी पीना पसंद करते हैं। इसे पीने से शरीर मे कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि हल्दी वाला पानी कब पीना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हल्दी का पानी कब पिएं?

इसे पीते समय टाइम का विशेष ध्यान देना चाहिए। हल्दी वाले पानी को गलत समय पर पीने से सेहत खराब हो सकती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह खाली पेट पिएं

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। हल्दी का पानी सुबह खाली पेट पीने से कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही, कई रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। हल्दी का पानी पीने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हल्दी का पानी पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके पानी में मिलाकर पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

डायबिटीज के मरीजों के लिए हल्दी का पानी रामबाण साबित हो सकता है। इसे पीने से रक्त शर्करा का लेवल सामान्य रहता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ