1 हफ्ते लगातार अनार खाने से क्या होता है?


By Shradha Upadhyay27, Sep 2024 08:05 PMjagran.com

फल खाना फायदेमंद

फल खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में डॉक्टर भी रोज एक फल खाने की सलाह देते हैं ताकि हम निरोगी रहे। आज हम एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनार के पोषक तत्व

आज हम बात करने जा रहे हैं अनार की। यह फल हेल्दी फलों में सबसे पहले स्थान पर आता है। इस फल में विटामिन C, के, फाइबर, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अनार के जबरदस्त फायदे

हमारे बड़े बुजुर्ग भी अनार खाने की सलाह देते थे। यदि आप इसको रोजाना एक हफ्ते तक खाएंगे तो आपके शरीर में कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे। आइए जानें।

खून की कमी दूर

यदि आप रोजाना एक अनार का सेवन कर रहे हैं, तो कभी आपके शरीर का हीमोग्लोबिन कम नहीं होगा। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

यदि आपको पेट से जुडी कोई समस्या है तो उसमें भी अनार अच्छा होता है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोबायोटिक्स पेट की समस्या को रोकने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत

बुजुर्ग लोग यदि एक अनार रोज खाते हैं तो उनको कभी जोड़ों का दर्द नहीं होगा। जिसकी वजह है इसमें मौजूद सूजन और दर्द को कम करने के गुण।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा

अनार में पाया जाने वाला फाइटोकेमिकल्स शरीर का बेड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। ऐसे में जिन लोगो को कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो वो आज से ही अनार का सेवन शुरू करें।

ब्रेन के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड नर्वस को डैमेज नहीं होने देते हैं। जिससे दिमाग मजबूत और याददाश्त तेज होती है।

ऐसी जी लाइफस्टाइल से जुडी अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ